राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में किसान पथ पर बहराइच से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से हड़कंप मच गया। दुर्घटना में 5 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, शाहिदा नाम की एक महिला की मौत हो गई है।
हादसा किसान पथ पर दुलारमऊ के पास हुआ। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मौके पर दो एंबुलेंस मौजूद हैं।