लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ ओबीसी वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में कुल 19 उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के लिए नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है।

महिला, किसान और युवा मोर्चे में नई नियुक्तियां

सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा और रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी विद्याभूषण गोंड को सौंपी गई है।

मुख्य प्रवक्ता और मीडिया टीम

दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष (सूची)

नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता।

प्रदेश महामंत्री नियुक्त

प्रदेश महामंत्रियों की सूची में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं।

संगठन मंत्री पद पर नियुक्तियां

संगठन में मंत्री पद पर विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची

पश्चिम क्षेत्र से नवाब सिंह नागर, ब्रज से पूरन लाल लोधी, कानपुर से राम किशोर साहू, अवध से अवधेश द्विवेदी, काशी से अशोक चौरसिया और गोरखपुर से विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यालय पदाधिकारी

भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है।