लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंगलवार को विधानसभा घेराव की तैयारी कर रही है। पार्टी ने इसे लेकर रणनीति पूरी कर ली है, जबकि पुलिस प्रशासन विभिन्न जिलों में नेताओं को रोकने में जुटा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पिछला विधानसभा घेराव 18 दिसंबर 2024 को हुआ था, जिसमें पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी थी। उस समय अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया था। अब मंगलवार को एक बार फिर पार्टी शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सुबह लगभग 11 बजे कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे और वहां से जुलूस के रूप में विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस मनरेगा योजनाओं के मुद्दों को लेकर जनहित की लड़ाई आगे बढ़ा रही है। हालांकि, पुलिस ने पहले से ही विभिन्न जिलों में वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रखा है और उन्हें लखनऊ आने से रोकने की कोशिश की जा रही है।