लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। प्रदेश के 17 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसे दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा। राजधानी लखनऊ में उपनिरीक्षक परीक्षा देने के लिए कुल 88,000 परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जुटेंगे। प्रवेश के लिए केंद्रों पर बायोमीट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों की पहचान की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदेश में कुल 1,090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में लगभग 15 लाख 75 हजार 760 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं।
परीक्षार्थियों की सुगम यात्रा के लिए तैयारी
राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि संबंधित जिलों से लखनऊ तक परीक्षार्थियों को सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए। प्रमुख बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
कितने परीक्षार्थी कौन से जिलों से आएंगे
-
अंबेडकर नगर: 11,198
-
औरैया: 5,120
-
अयोध्या: 8,122
-
बाराबंकी: 2,797
-
इटावा: 7,030
-
हरदोई: 1,032
-
जौनपुर: 7,450
-
कानपुर देहात: 7,677
-
कानपुर नगर: 9,592
-
लखीमपुर खीरी: 981
-
प्रतापगढ़: 8,306
-
प्रयागराज: 233
-
रायबरेली: 1,395
-
सीतापुर: 905
-
सुल्तानपुर: 6,950
-
उन्नाव: 1,229
-
वाराणसी: 8,303
इन जिलों से लखनऊ आए परीक्षार्थी राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में उपस्थित होंगे और अपनी भर्ती परीक्षा देंगे।