लखनऊ। योगी सरकार ने लोगों की जान का सौदा करने वाले करीब 600 शराब माफियाओं को चिन्हित किया है। अब तक 3400 मुकदमे दर्ज कर 534 से ज्यादा शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार से मिले आंकड़े के मुताबिक अब तक 101 शराब माफियाओं की 13 करोड़ से ज्यादा कीमत की संपत्ति जब्त की है। वहीं 367 पर गैंगस्टर एक्ट लगातर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 162 माफियाओं पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 196 की हिस्ट्रीशीटर फिर से ओपन की गई है। इनमें दो के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। उधर, 154 शराब माफियाओं को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
यूपी में पहली बार आबकारी अधिनियम में संशोधन कर फांसी तक की सजा का प्रावधान किया गया है। पुलिस अब तक 162 शराब माफियाओं पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। सिर्फ 12 दिनों में 1051 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 29 के वाहन जब्त कर लिए गए हैं।