स्मार्टफोन निर्माता टेक्नो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया POVA 8 5G लॉन्च किया है। यह डिवाइस कंपनी की POVA सीरीज का नया मॉडल है, जिसे पिछले संस्करण POVA 7 5G के अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है। नए फोन में बेहतर हार्डवेयर, एआई आधारित फीचर्स और आकर्षक डिजाइन शामिल किए गए हैं।
कंपनी ने फोन में एक खास 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' फीचर दिया है, जो इसके बैक पैनल पर मौजूद कस्टमाइजेबल लाइटिंग सिस्टम है। यह स्मार्ट लाइट पैनल कॉल, नोटिफिकेशन, चार्जिंग और गेमिंग जैसी गतिविधियों के दौरान अलग-अलग एनिमेशन दिखाता है। यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इन लाइट इफेक्ट्स को भी सेट कर सकते हैं।
कीमत और बिक्री की जानकारी
Tecno POVA 8 5G को दो रंग विकल्पों—16-बिट व्हाइट और टर्मिनल ग्रीन—में पेश किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
फोन की पहली बिक्री 18 जून से शुरू हो रही है। ग्राहक इसे Flipkart और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
स्मार्टफोन में 6.76 इंच का फुल HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 GPU मौजूद है।
फोन में LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे ऐप्स और गेम्स की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
POVA 8 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, डुअल माइक्रोफोन, Dolby Atmos सपोर्ट और IP64 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा प्रदान करती हैं।
बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव की तलाश में हैं।