नई दिल्ली। टोयोटा भारतीय बाजार में अलग-अलग सेगमेंट में अपनी कारें पेश करती है। मिड-साइज SUV श्रेणी में कंपनी की लोकप्रिय गाड़ी Toyota Urban Cruiser Hyryder हाइब्रिड वेरिएंट में भी उपलब्ध है। अगर आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और करीब 3 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितनी EMI देनी होगी, आइए इसका पूरा गणित समझते हैं।

Toyota Hyryder की कीमत

Toyota Urban Cruiser Hyryder के हाइब्रिड वेरिएंट (S ट्रिम) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 16.77 लाख रुपये है। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन के लिए करीब 1.68 लाख रुपये RTO और लगभग 75 हजार रुपये इंश्योरेंस के रूप में देने होते हैं। इसके अलावा TCS चार्ज लगभग 16,770 रुपये लगता है। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 19.36 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

3 लाख डाउन पेमेंट के बाद EMI कितनी होगी

अगर आप इस SUV को खरीदते समय 3 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी लगभग 16.36 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा। मान लेते हैं कि बैंक यह राशि 9% सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए फाइनेंस करता है, तो आपकी मासिक EMI करीब 26,321 रुपये होगी।

कुल कितना खर्च आएगा

अगर 16.36 लाख रुपये के लोन पर 7 साल तक 9% ब्याज दर लागू रहती है, तो इस अवधि में आपको लगभग 5.75 लाख रुपये केवल ब्याज के रूप में चुकाने होंगे। ऐसे में कार की कुल लागत (ऑन-रोड कीमत + ब्याज) मिलाकर करीब 25.10 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

किन गाड़ियों से मुकाबला

Toyota Hyryder मिड-साइज SUV सेगमेंट में आती है और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला कई लोकप्रिय गाड़ियों से होता है, जिनमें Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Mahindra XUV700 और Scorpio N जैसी SUVs शामिल हैं।