उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर जिले स्थित शाकुम्भरी सिद्धपीठ पहुंचे। निर्धारित समय से लगभग एक घंटे 25 मिनट की देरी के बाद वह शाम करीब पौने चार बजे नागल माफी हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरे।

निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन
हेलीपेड से सीधे सिद्धपीठ क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को प्राथमिकता देने का आदेश दिया।

माता शाकंभरी देवी के दर्शन
निर्देशन देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे और माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद वह लखनऊ लौट गए।