गुरुग्राम के DLF फेज-3 थाना क्षेत्र में स्थित एम्बिएंस मॉल के पीछे बने एम्बिएंस आइलैंड के गोल्फ कोर्स परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बने एक तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8 बजे के आसपास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए हैं। फिलहाल उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे तालाब के पास कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।