यूपी:प्रियंका गांधी का आज रोड शो, करेगी जनता से बात

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जिले के सोरांव विधानसभा में सभा होगी।  

People Returning From BJP Rally": Congress Video Of UP "Atmosphere"


इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद के इलाके में रोड शो करेंगे। साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी रैली, सभा और रोड शो आयोजित है। जिससे पूरे दिन जिले में गहमागहमी का माहौल रहेगा।

Priyanka Gandhi, Be Bold like your Grandmother Indira Gandhi | Clarion India

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में जनता के बीच जाएंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। वह शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगेंगी।10 बजे स्वराज भवन पहुंचेंगी प्रियंका
शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे प्रियंका बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग से वह दिन के 10 बजे स्वराज भवन आएंगी। वहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहे तक लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। प्रियंका के रोड शो से पहले पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह ने इलाके में गली-गली संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मेहंदौरी और उससे लगे इलाकों में स्टेट लैंड के फ्री डोल्ड किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here