इंदौर शहर में आज 2 अगस्त को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां

m इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 2 अगस्त को दिनभर शहर में होने वाले व धार्मिक-सामाजिक, राजनितिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

– एमटीएच कमाउड स्थित गुलरेश्वर महोदव मंदिर में नीलकंठ स्वरूप में भगवान भोलेनाथ का सुबह 8 बजे शहद से रुद्राअभिषेक होगा। रुद्राभिषेक के अतिरिक्त शाम को महाआरती के पश्चात भजन कीर्तन होगा। दिन में प्रसाद एवं फलहार वितरण किया जाएगा। सभी कार्यक्रम कोविड 19 की गाइडलाइन के तहत किए जाएगे।

– नृसिंह मंदिर नृसिंह बाजार में महारुद्राभिषेक के साथ शिव पार्वती का सुगंधित पुष्पों से आकर्षक शृंगार किया जाएगा। रात 8 बजे भजनों का कार्यक्रम होगा और रात 9.30 बजे आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

– अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल गुप्स फेडरेशन के तत्वावधान में 90 दिनी महावीर गाथा सुबह 9 बजे से महावीरबाग में होगी। इसमें उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषि महाराज संबोधित करेंगे। इसका श्रवण श्रद्धालु इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी कर सकेंगे।

– गीता भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में महामंडलेश्वर प्रणवानंद महाराज के प्रवचन गीता भवन में सुबह 9 से 10 व शाम 5.30 बजे तक होंगे। इसमें शिव महापुराण की तात्विक विवेचना होगी। प्रवचन 22 अगस्त तक होंगे।

– श्रावण मास में लघुरुद्राभिषेक 21 विद्वानों द्वारा शिव मंदिर विद्याधाम में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। शाम 6 बजे लक्षयार्चना आराधना और रात 9 बजे शिव आराधना होगी। इसमें भक्तों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

– हंसदास मठ बड़ा गणपति पर हंसेश्वर महादेव पूजन और रुद्राभिषेक सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान भक्तों को शारीरिक दूरी का पालन व मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

– सावन माह में गांधीनगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। पाठ सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। यह सिलसिला 23 अगस्त तक चलेगा।

– पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और अभिषेक गेंदेश्वर द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर परदेशीपुरा में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। निर्माण सुख-समृद्धि की कामना से शिव भक्त चंद्र यंत्र पर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here