यूपी में 21 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 11 हजार नई इकाइयां होंगी तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने शनिवार को अपनी 184वीं बैठक में 21 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 7035 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं के तहत 10,866 नई इकाइयां तैयार की जाएंगी। इन इकाइयों में फ्लैट, अपार्टमेंट, विला, प्लॉट्स, दुकानें और अन्य वाणिज्यिक स्थल शामिल हैं।
मंजूर की गई परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों और उभरते रियल एस्टेट हब में फैली हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ, मथुरा, आगरा, बरेली और वाराणसी जैसे परंपरागत केंद्र विकास का मुख्य हिस्सा बने हुए हैं, जबकि बाराबंकी जैसे जिले अब तेजी से रियल एस्टेट नक्शे पर उभर रहे हैं।
इन परियोजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी इकाइयां सुरक्षित रखी गई हैं, जिससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। यूपी रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि इन 21 परियोजनाओं और लगभग 11 हजार नई इकाइयों की मंजूरी से राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.