जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, 12 सीटें की अपने नाम

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनावों की मतगणना लगातार जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने घोषित 23 काउंसलर सीटों में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।
ABVP ने स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटें अपने नाम कर ली हैं। अन्य संकायों में भी ABVP ने बहुमत हासिल कर काउंसलर पदों पर बढ़त बनाई है।
इस वर्ष जेएनयू के विभिन्न संकायों में कुल 47 सीटों पर काउंसलर पद के लिए मतदान हुआ, जिनमें से अब तक 23 सीटों पर परिणाम घोषित किए जा चुके हैं और शेष पर मतगणना जारी है। वहीं, केंद्रीय पैनल के तहत जेएनयूएसयू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है।
अध्यक्ष पद (कुल मत: 363)
-
अदिति मिश्रा (लेफ्ट) – 135
-
अंगद सिंह (निर्दलीय) – 7
-
राज रतन राजोरिया (BAPSA) – 0
-
एस. विजयलक्ष्मी वी. राव (PSA) – 68
-
शिर्षवा इंदु (दिशा) – 3
-
विकास पटेल (ABVP) – 81
-
विकास (NSUI) – 26
-
निर्दलीय – 7
-
NOTA – 4
उपाध्यक्ष पद (कुल मत: 363)
-
के. गोपिका बाबू (लेफ्ट) – 192
-
शेख शाहनवाज़ आलम (NSUI) – 33
-
तान्या कुमारी (ABVP) – 96
-
निर्दलीय – 8
-
खाली – 11
-
NOTA – 23
महासचिव पद (कुल मत: 363)
-
गोपी कृष्णन यू. (निर्दलीय) – 13
-
पीरती (NSUI) – 19
-
राजेश्वर कांत दुबे (ABVP) – 109
-
शुआइब खान (BAPSA) – 78
-
सुनील यादव (लेफ्ट) – 118
-
निर्दलीय – 12
-
खाली – 7
-
NOTA – 7
संयुक्त सचिव पद (कुल मत: 363)
-
अनुज (ABVP) – 88
-
दानिश अली (लेफ्ट) – 170
-
कुलदीप ओझा (NSUI) – 12
-
मनमोहन मित्रुका (निर्दलीय) – 20
-
रवि राज (CRJD) – 44
-
निर्दलीय – 4
-
खाली – 6
-
NOTA – 19
मतगणना अभी जारी है और बाकी सीटों के परिणाम आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.