झारखण्डटॉप न्यूज़
झारखंड हादसे के बाद अब अंडमान के समंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 7 लोग सुरक्षित

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
नई दिल्ली। झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसे के बाद अब अंडमान समुद्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह घटना मंगलवार, 24 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर के पास हुई।
पवन हंस कंपनी के हेलीकॉप्टर को पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरते समय लैंडिंग के दौरान शॉर्ट क्लाइंबिंग का सामना करना पड़ा। हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे — दो क्रू मेंबर और पांच यात्री।
पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी की स्थिति सामान्य है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.