रामगढ़: चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर

HIGHLIGHTS
- रामगढ़। नेशनल हाईवे (रांची–पटना मार्ग) पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण मशीनरी से लदा एक ट्रेलर (NL01AD-
- अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे वाहनों से टकरा गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक यात्री बस, छह कारों और तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। कई लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर हादसे में बाइक और कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि ट्रेलर चालक भी गंभीर अवस्था…
रामगढ़। नेशनल हाईवे (रांची–पटना मार्ग) पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण मशीनरी से लदा एक ट्रेलर (NL01AD-7009) अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे वाहनों से टकरा गया।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक यात्री बस, छह कारों और तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
कई लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर
हादसे में बाइक और कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि ट्रेलर चालक भी गंभीर अवस्था में बताया जा रहा है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
टक्कर के बाद मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार (JH02CM9939) ट्रेलर के अगले दोनों पहियों के बीच फंस गई, हालांकि उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।
रांची से गिरिडीह जा रही एक बस (JH02B-9799) में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं।
करीब दो घंटे ठप रहा यातायात
दुर्घटना के बाद चुटूपालू घाटी में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
पुलिस और रेस्क्यू टीम की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस, इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय, एसआई जोनी कुमार और सुरेश उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई रेस्क्यू टीम की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से बहाल किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.