दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ दर्ज

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुँच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के डेटा के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 430 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। अक्षरधाम में 426 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। अशोक विहार (306) और बवाना (309) में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही। वहीं, जहांगीरपुरी में 318 और द्वारका सेक्टर-8 में 341 एक्यूआई दर्ज किया गया।
शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी स्थिति चिंता जनक है। चांदनी चौक में एक्यूआई 291, आईजीआई एयरपोर्ट पर 288, बारापुला फ्लाईओवर के पास 290 और आईटीओ में 284 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो सभी ‘खराब’ श्रेणी में आते हैं। इंडिया गेट के आसपास पानी के छिड़काव यंत्र (मिस्ट स्प्रिंकलर) लगाए गए हैं, लेकिन यहां भी एक्यूआई 269 दर्ज किया गया।
एक्यूआई रीडिंग के अनुसार, 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिस्ट स्प्रिंकलर और सफाई अभियान तेज कर दिए हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि मौसमी धुंध और धूल के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार अभी नहीं दिखाई दे रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.