दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम फेल, 100 से ज्यादा उड़ानें हुईं लेट

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा। इस तकनीकी दिक्कत के चलते 100 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट की तकनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी हुई है। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं। गड़बड़ी के कारण स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुईं।
सूत्रों ने बताया कि समस्या ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई, जो उड़ानों की प्लानिंग और ऑटो ट्रैकिंग सिस्टम को जानकारी उपलब्ध कराता है। इस सिस्टम के ठप होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को उड़ानों की योजना मैन्युअली तैयार करनी पड़ रही है।
मैनुअल प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई और एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर सामान्य सेवाएं बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.