लंदन में यहूदी समुदाय पर हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में मंगलवार को एक हिंसक चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें दो यहूदी समुदाय से जुड़े लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर को पहले हाई स्ट्रीट पर चाकू लेकर दौड़ते हुए देखा गया था, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर बाद उसने दो लोगों पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना को संभावित आतंकी हमला बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच आतंकवाद निरोधक इकाइयों को सौंपी गई है।
यहूदी समुदाय की सुरक्षा से जुड़ी संस्था ‘शोमरिम’ ने जानकारी दी है कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इसी इलाके में पिछले महीने भी एक एम्बुलेंस में आग लगाने की घटना सामने आई थी, जिससे स्थानीय समुदाय में पहले से ही सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.