सागर में बीडीएस जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार तड़के बम निरोधक दस्ता (BDS) के जवानों की गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सभी जवान ड्यूटी पूरी कर मुरैना से अपने घरों की ओर लौट रहे थे।
दुर्घटना नेशनल हाइवे-44 के बांदरी-मालथौन क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवानों का वाहन सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। हालांकि टक्कर के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में जान गंवाने वालों में प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और वाहन चालक परमलाल तोमर शामिल हैं, जो तीनों मुरैना के निवासी थे। इसके अलावा भिंड जिले के डॉग मास्टर विनोद शर्मा की भी दुर्घटना में मौत हो गई।
मुरैना के आरक्षक राजवीन चौहान गम्भीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार बंसल अस्पताल में चल रहा है। हादसे के समय वाहन में मौजूद पुलिस का डॉग सुरक्षित बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.