भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं की पार्टी है भाजपा: अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश को बचाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है।
अखिलेश यादव ने भाजपा को भूमाफिया पार्टी करार देते हुए कहा कि उसके नेता सरकारी जमीनों, तालाबों और गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, जिससे गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सभी परेशान हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने आगाह किया कि भाजपा चुनाव में वोट चोरी की कोशिश कर सकती है, जिसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
हिंदी दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि हिंदी विश्व की समृद्ध भाषाओं में प्रमुख स्थान रखती है। उन्होंने याद दिलाया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भारतीय भाषाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और अंग्रेजी पर निर्भरता कम की। प्रचार, प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और प्रख्यात कवि उदय प्रताप सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
सपा अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी प्रदान किए। लखनऊ निवासी उजमा बानो, जो आईटी पीजी कॉलेज लखनऊ में एमएससी में टॉपर हैं और यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है, तथा बलिया निवासी सुरेन्द्र सिंह चौहान, जिन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में पहला स्थान प्राप्त किया है, उन्हें भविष्य में और मेहनत करने की प्रेरणा देने के लिए लैपटॉप प्रदान किए गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.