श्रीनगर गढ़वाल में सीडीएस अनिल चौहान का दौरा, छात्रों और ग्रामीणों में उत्साह

देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान शनिवार को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में उन्हें NCC कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। उनके साथ पत्नी अनुपमा चौहान भी मौजूद रहीं।
कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि CDS सीधे हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल प्रेक्षागृह पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद CDS मेडिकल कॉलेज भी गए, जहां छात्रों से संवाद करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर दी थीं। आर्मी के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात किए गए और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक वाहन रिहर्सल की गई।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एमपीएस बिष्ट और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि छात्रों में CDS के दौरे को लेकर काफी उत्साह है।
सीडीएस के पैतृक गांव गवाणा के ग्रामीण भी उनके दौरे से उत्साहित हैं। ग्राम प्रधान अनूप कपरवाण ने बताया कि हालांकि CDS गांव का दौरा नहीं करेंगे, लेकिन ग्रामीण उनके साथ संपर्क बनाए रखने और गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए श्रीनगर पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि पानी और सड़क की समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। धनकूला स्रोत से आने वाली पेयजल लाइन बरसात में टूट गई थी, और फिलहाल प्लास्टिक पाइप से ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, CDS के पैतृक घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का रास्ता बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.