सीएम धामी ने छात्राओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, फिर किया छात्राओं से संवाद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देशभर की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों को जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
उत्तराखंड में भी दिख रहा प्रेरणा का असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई लोग अपने कार्यों के माध्यम से समाज में बदलाव ला रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे प्रयासों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘मन की बात’ के हालिया एपिसोड में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, पर्याप्त सावधानी बरतने और पारंपरिक पेय पदार्थों को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न फलों, विशेषकर आम की विविधता और महत्व पर भी प्रकाश डाला।
छात्राओं से किया संवाद
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने छात्रावास की छात्राओं से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर छात्राओं से फीडबैक भी लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य रुचियों में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास आगे चलकर बड़े बदलाव का आधार बनते हैं।
उन्होंने कहा कि निष्ठा और समर्पण के साथ किया गया कार्य न केवल व्यक्ति को आगे बढ़ाता है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.