धर्म छिपाकर शादी करने की शिकायत, पत्नी पर कार्रवाई की मांग

मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव के एक युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक दिन उसने पत्नी और उसकी मां को नमाज पढ़ते देखा, तब उसे हकीकत का पता चला। इसके बाद से महिला पक्ष उस पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
दादरी निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि नवंबर 2024 में उसकी शादी पल्लवपुरम क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। यह रिश्ता एक बिचौलिए ने कराया था, जिसने लड़की पक्ष को ब्राह्मण बताया था। नितिन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है।
करीब तीन महीने बाद परिवार को पता चला कि महिला ने अपना नाम और धर्म गलत बताकर शादी की थी। जब इस पर विरोध किया गया तो नितिन और उसके परिवार को धमकियां मिलने लगीं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल चुकी है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.