उत्तराखंडटॉप न्यूज़
देहरादून: ढालीपुर में 12वीं छात्रा की निर्मम हत्या, चचेरा भाई फरार

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
देहरादून: कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की हत्या से परिवार और स्थानीय लोग सकते में हैं। बुधवार शाम मनीषा अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक पर दांत की दवा लेने विकास नगर गई थी, लेकिन रात 9 बजे तक घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने खोजबीन शुरू की और गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मनीषा का खून से लथपथ शव पाया। पुलिस के अनुसार, उसके गले पर धारदार हथियार के घाव थे और चेहरे को पत्थर से गंभीर चोटें आई थीं।
घटना के बाद से मनीषा का चचेरा भाई सुरेंद्र फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उसकी तलाश जारी है। परिवार के सदस्य बेटी की इस अवस्था को देखकर गहरे सदमे में हैं।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.