देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

HIGHLIGHTS
- देहरादून में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।
- यह मेल जिला जज कार्यालय को भेजा गया था।
- सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
- एसएसपी सिटी प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।
- सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
- पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
देहरादून में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। यह मेल जिला जज कार्यालय को भेजा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
एसएसपी सिटी प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
प्रारंभिक जांच में ईमेल के स्रोत को लेकर कुछ संदिग्ध सुराग मिले हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि धमकी के पीछे किसी विदेशी संगठन का हाथ तो नहीं है। फिलहाल साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां मेल की तकनीकी जांच में जुटी हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने पुष्टि की कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों—हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल—के न्यायालय परिसरों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक की जांच में किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लिया जाएगा और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.