दिल्ली: रसोई में लगी आग, दो सगे भाई झुलसे

दिल्ली। मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में गुरुवार देर रात एक घर की रसोई में आग लगने से दो सगे भाई झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, रात करीब 11:25 बजे मोहल्ला नियरियान क्षेत्र में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग की चपेट में आकर दो युवक घायल हो चुके थे। स्थानीय लोगों और पीसीआर की मदद से दोनों को तुरंत लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, आग घर की रसोई तक सीमित रही और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घायलों की पहचान वारिस (14) और फरीद (18) के रूप में हुई है। दोनों करीब 20 से 35 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.