दिल्ली सरकार ने घोषित की पानी के बिलों पर बड़ी राहत, 100% सरचार्ज माफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के जल उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुराने बकाया पानी के बिलों और अवैध जल व सीवर कनेक्शनों पर 100% लेट पेमेंट सरचार्ज और भारी पेनल्टी माफ की जाएगी। सरकार का अनुमान है कि इससे लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस योजना को सीमित अवधि की अंतिम योजना बताया और कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार पुराने बकाये या तकनीकी खामियों के कारण पेयजल सुविधा से वंचित न रहे।
बिल भुगतान पर छूट
-
अगर उपभोक्ता अपने लंबित पानी के बिलों का भुगतान 31 जनवरी 2026 तक कर देते हैं, तो उन्हें लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100% छूट मिलेगी।
-
भुगतान एकमुश्त या किश्तों में किया जा सकेगा।
-
छूट केवल तभी लागू होगी जब मूल राशि पूरी जमा कर दी गई हो।
-
1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक भुगतान करने वालों को 70% सरचार्ज माफी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देगा और साथ ही जल बोर्ड के रेवेन्यू सिस्टम को भी मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनाधिकृत जल और सीवर कनेक्शनों को नियमित करने के लिए योजना 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। यह अंतिम अवसर होगा, इसके बाद अनियमित कनेक्शन काटे जा सकते हैं। छूट केवल पेनल्टी पर लागू होगी, जबकि सामान्य कनेक्शन शुल्क और इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्ज समयानुसार जमा करना होगा।
तकनीकी सुधार और राजस्व प्रबंधन
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि योजना लागू करने से पहले दिल्ली जल बोर्ड ने अपने रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम की सभी तकनीकी खामियां दूर कर ली हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग और मेंटेनेंस में बाधा के कारण बिलिंग प्रणाली ठप थी। अब सिस्टम पूरी तरह सक्रिय और अपग्रेड किया गया है। प्रत्येक दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए नया राजस्व कार्यालय स्थापित किया गया है, साथ ही डिप्टी डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
दीपावली के अवसर पर दिल्लीवासियों के लिए उपहार
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि यह योजना जनता के हित में है। उनका कहना था कि जल बोर्ड को इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है, लेकिन जनता को राहत मिलना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जल बोर्ड की व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए काम कर रही है।
यह योजना दिल्लीवासियों के लिए विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर एक बड़ा तोहफा साबित होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.