दिल्ली मेट्रो ने दिवाली पर बदला संचालन का समय, पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर यात्रियों को राहत

दिवाली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं के समय में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव 19 और 20 अक्टूबर 2025 को लागू रहेगा और मुख्य रूप से पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर प्रभावी होगा।
डीएमआरसी के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले 19 अक्टूबर (रविवार) को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तुलना में एक घंटे पहले, यानी सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। आमतौर पर इन लाइनों पर रविवार को सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं।
वहीं, दिवाली के दिन 20 अक्टूबर (सोमवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों पर अंतिम ट्रेन सेवा रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। बाकी समय पर मेट्रो का संचालन सामान्य रहेगा।
डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न हो। हालांकि, दिवाली की रात सुरक्षा और परिचालन कारणों से मेट्रो सेवाएं सामान्य से थोड़ा पहले बंद की जाएंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.