कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर विवाद: बजरंग दल और दुकानदार में झड़प

कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुकानदार के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान के बाहर जमकर नारेबाजी की, जिससे पटेल मार्ग पर करीब 20 मिनट तक जाम लग गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर कार्यकर्ताओं को थाने ले गए।
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने पहले भी दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। दुकानदार ने दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन शिफ्टिंग के बावजूद नाम वही रहा। वीडियो में कार्यकर्ता स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम केवल सिद्धबली बाबा के लिए ही है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति, जो खुद को मोहम्मद दीपक बताता है, मौके पर आता है। वह कहता है कि यह दुकान 30 साल पुरानी है और इस मामले में किसी तरह की राजनीतिक दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए। आरोप है कि इस व्यक्ति ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.