डॉ. दिलीप जायसवाल बोले- जो सीटों का बंटवारा तय नहीं कर सकता, वह बिहार कैसे चलाएगा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सिर्फ सत्ता की दुकानदारी चाहता है, जबकि एनडीए राज्य के विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रहा है। डॉ. जायसवाल ने यह भी बताया कि मतदाताओं के रुझानों को देखते हुए जननायक लोक दल ने भाजपा-एनडीए का समर्थन करने का ऐलान किया है।
उन्होंने महागठबंधन की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को दलित समुदाय के लोगों का अपमान सोशल मीडिया पर लिखने की नौबत आ रही है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि जनता यह समझ चुकी है कि जो गठबंधन सीट बंटवारा तक तय नहीं कर सकता, वह सरकार कैसे चला सकता है। उनके मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित मिलन समारोह में कई नेताओं और समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता व वेंडर्स एसोसिएशन के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान, मानस भूमि विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक और पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी तथा जन सुराज के संस्थापक सदस्य कर्मवीर कुशवाहा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
साथ ही, अंबेडकर छात्रावास से आए आशुतोष पासवान, विकास कुमार, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, नीतीश कुमार, कृष्णा पासवान, शिबू कुमार, तरुण कुमार और गौतम कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भाजपा में शामिल सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।
इस समारोह के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि जननायक लोक दल ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.