बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 से अधिक अंचलाधिकारी के हुए तबादले

पटना। बिहार सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत अंचलाधिकारियों का व्यापक तबादला किया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में तैनात 100 से अधिक अंचलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई अनुभवी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
नई तैनाती सूची के मुताबिक शुभ्रांशु शेखर को नावानगर, नरेंद्र कुमार सिंह को राजपुर, आकाश कुमार को बलिया, उत्पल हिमदान को बखरी, नेहा कुमारी को मंसूरचक और दीपक कुमार को तेघड़ा का अंचलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह शशि सिंह को भभुआ, मो. आमिर अजीम को चैनपुर, कुमार अभिषेक को सिवान सदर और मो. सरफराज अहमद को हसैनगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राज्य के अन्य कई अंचलों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिनमें रघुनाथपुर, मैरवा, तरारी, पीरो, बिहिया, कोइलवर, पुनपुन, पटना सिटी, बिक्रमगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, गया, रोहतास और बक्सर सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासनिक सूची में महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार के इस आदेश के बाद कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे जमीन और राजस्व से जुड़े कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग में भी बड़ा बदलाव, 23 अधिकारियों का तबादला
इसी क्रम में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने भी 23 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार तीन सहायक आयुक्त, पांच मद्यनिषेध उपायुक्त और 15 मद्यनिषेध अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
नई नियुक्तियों में ओमप्रकाश को मोतिहारी, लाला अजय कुमार सुमन को पूर्णिया और राकेश कुमार को पटना ईआईबी का सहायक आयुक्त बनाया गया है। वहीं अमृता कुमारी को पटना प्रमंडल, नीरज कुमार रंजन को सारण प्रमंडल और नीरज कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का मद्यनिषेध उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
विभागीय स्तर पर किए गए इस बड़े फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.