CM सम्राट चौधरी को पिस्टल दिखाकर धमकी, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

HIGHLIGHTS
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
- वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु लहराते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
- मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस की साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गई और इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
- यह केस साइबर थाना में तैनात पुलिस अधिकारी के लिखित बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।
- पुलिस के अनुसार, वा…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु लहराते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस की साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गई और इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। यह केस साइबर थाना में तैनात पुलिस अधिकारी के लिखित बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा था। एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि इस तरह की भड़काऊ और धमकी भरी सामग्री न केवल मुख्यमंत्री की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है, बल्कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने की भी आशंका पैदा करती है।
अधिकारियों का कहना है कि ऐसे वीडियो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता।
साइबर पुलिस अब उस स्रोत की तलाश में जुटी है जहां से यह वीडियो पहली बार अपलोड किया गया था। इसके लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अकाउंट डिटेल, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी मांगी गई है।
साइबर थाना के डीएसपी नितिश चंद्र धारिया ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.