दिल्ली-एनसीआरटॉप न्यूज़
कोविड ड्यूटी में शहीद कर्मचारियों के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये: सीएम रेखा

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले कर्मचारियों के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम और संवेदनशील फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि कोविड ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हर कर्मचारी के परिवार को एक करोड़ रुपये का आर्थिक सम्मान दिया जाएगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत दिल्ली सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताई है, जिन्होंने महामारी के दौरान अपने कर्तव्य की निष्पक्षता और साहस के साथ सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम न केवल उनके बलिदान को याद करने का तरीका है, बल्कि उनके परिवारों की मदद और सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी प्रयास है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.