योगराज सिंह पर महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज

HIGHLIGHTS
- पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
- महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
- वायरल क्लिप के बाद दर्ज हुई शिकायत जानकारी के अनुसार, दो वकीलों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि योगराज सिंह ने एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
- शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप भी सौंपी गई, जिसके…
चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
वायरल क्लिप के बाद दर्ज हुई शिकायत
जानकारी के अनुसार, दो वकीलों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि योगराज सिंह ने एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप भी सौंपी गई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
वेब सीरीज के डायलॉग पर विवाद
बताया जा रहा है कि विवादित संवाद हिंदी वेब सीरीज “लुक्खे” में बोला गया है। इसी डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और कई लोगों ने आपत्ति जताई है।
पंजाब महिला आयोग भी सक्रिय
मामले को लेकर पंजाब महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराने की मांग की है।
इसके साथ ही आयोग ने योगराज सिंह और मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.