जयपुर में चार मंजिला हवेली ढही, पिता-बेटी की मौत, पांच लोग घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में प्रभात और उनकी छह साल की बेटी पीहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रभात की पत्नी सुनीता समेत पांच लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
20 से ज्यादा लोग रहते थे हवेली में
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हवेली काफी पुरानी थी और चूने से बनी थी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से दीवारें कमजोर हो गई थीं। इस इमारत में करीब 20 से अधिक लोग किराए पर रहते थे, जिनमें से ज्यादातर पश्चिम बंगाल के मूल निवासी बताए जा रहे हैं।
सुबह तक चला रेस्क्यू अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ऑपरेशन सुबह करीब 7 बजे तक चला। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया और इलाके की घेराबंदी कर दी है। साथ ही, अन्य जर्जर भवनों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.