भाजपा शासन में अगर घटना होगी तो अपराधी को दंड मिलेगा: स्वतंत्र देव सिंह

बरेली। प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कानून का राज है और अपराधियों को तुरंत दंड मिलता है, जबकि पूर्व में घटनाओं के समय पुलिस निष्क्रिय रहती थी।
मंत्री ने विशेष रूप से सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लेते हुए कहा कि सपा शासन में घटनास्थल पर पुलिस का रवैया अक्सर प्रभावित नेताओं के फोन पर निर्भर होता था। उन्होंने भाजपा शासन की तुलना करते हुए कहा कि अब लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और कानून निष्पक्ष तरीके से लागू हो रहा है।
स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली, मथुरा, मुरादाबाद और रामपुर में सपा शासन के दौरान होने वाली हत्याओं और पुलिस की निष्क्रियता का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी को दंड और पीड़ित को न्याय मिल रहा है।
मंत्री ने आठ लाख सरकारी नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इनमें किसी प्रकार का भ्रष्टाचार या जातिवाद नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व में लूट और अन्य अनियमितताएं होती थीं, लेकिन वर्तमान में प्रशासन पारदर्शी और निष्पक्ष है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.