निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं जीतेगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को हराने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष और ईमानदारी से संपन्न होते हैं, तो भाजपा का कोई प्रत्याशी जीत नहीं सकता। यह बातें उन्होंने प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों को लेकर चर्चा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
अखिलेश ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और अधिकारियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को भाजपा ने व्यवसायीकरण की ओर धकेल दिया है। समाजवादी सरकार के दौरान कई सैनिक स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोले गए, साथ ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती और शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने जैसी पहल की गई थी। लेकिन भाजपा सत्ता में आते ही इन सभी प्रयासों को खत्म कर दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली और शिक्षकों के साथ हो रही प्रताड़ना की बात भी उठाई।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में अग्रणी है और सरकार अवैध कारोबार में लिप्त है। उन्होंने लखनऊ में मेट्रो रेल संचालन और कानपुर व आगरा में निर्माण कार्य के उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बयान पूरी तरह असत्य और भ्रामक हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.