महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर

झज्जर। प्रयागराज महाकुंभ में “IIT बाबा” के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह सोमवार को अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ बैंक खाते की केवाइसी अपडेट कराने झज्जर तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में उन्होंने अपने पिता, जो एडवोकेट हैं, के चैंबर में कुछ समय बिताया और मीडिया से बातचीत भी की।
सेल्फी और पुराने दोस्ती की यादें
चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। कई लोगों ने उनसे पुरानी यादें साझा कीं। अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन पर काम कर रहे हैं। परिवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है, लेकिन माता-पिता से मिलना मेरा फर्ज है।”
श्रीयूनिवर्सिटी का सपना
अभय सिंह ने बताया कि वे एक नई यूनिवर्सिटी, “श्रीयूनिवर्सिटी,” स्थापित करने पर काम कर रहे हैं। इस संस्थान में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न अभ्यासों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “यहाँ दोनों तरह का ज्ञान सिखाया जाएगा – व्यावहारिक और आध्यात्मिक।”
साधना और सांसारिक जीवन
अभय सिंह ने यह भी कहा कि सांसारिक चीजों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में उनकी साधु वेशभूषा, IIT बैकग्राउंड और स्पष्ट दृष्टिकोण की वजह से उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। अब शादी के बाद वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।
शादी के बाद झज्जर का पहला दौरा
सूत्रों के अनुसार, अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। शादी के बाद यह उनका पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर का दौरा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.