दिवाली-छठ पर आईआरसीटीसी सर्वर ठप, टिकट बुकिंग को लेकर मचा हाहाकार

पटना: दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने की तैयारियों में जुटे यात्रियों के लिए शुक्रवार की सुबह परेशानी भरी साबित हुई। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप अचानक धीमा पड़ गए, जिससे लाखों यात्रियों को टिकट बुक करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 10 बजे से आईआरसीटीसी के सर्वर की गति धीमी हो गई और दोपहर 12:15 बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। इस दौरान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां साझा कीं और वेबसाइट डाउन होने के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिवाली और छठ के मौके पर भारी संख्या में यूजर्स एक साथ लॉगिन कर रहे थे, जिससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ा और टिकट बुकिंग प्रभावित हुई। एसी क्लास के तत्काल टिकट सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के टिकट 11 बजे उपलब्ध होते हैं।
पटना जिले में सामान्य दिनों में रोजाना लगभग छह हजार टिकट बुक होते हैं, लेकिन शुक्रवार को सर्वर की धीमी गति के कारण यह प्रक्रिया प्रभावित रही। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि यदि वेबसाइट या ऐप से टिकट बुकिंग में समस्या आ रही हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 14646, 08044647999, या 08035734999 पर संपर्क करें। इसके अलावा etickets@irctc.co.in पर ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अत्यावश्यक स्थिति में यात्री नजदीकी रेलवे काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.