जयपुर: लड़का-लड़की से बजट की तुलना, विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान पर बवाल

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में राज्य बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली के एक बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया। बजट बहस में कोली ने भाजपा और पूर्व कांग्रेस सरकार के बजट की तुलना लड़के और लड़की के जन्म से की, जो सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस का कारण बना।
कोली का बयान
सोमवार शाम को बजट चर्चा के दौरान कोली ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट युवाओं के हित में है, जबकि कांग्रेस का बजट बुजुर्गों के लिए था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने “लड़के का जन्म” दिया, जबकि कांग्रेस के समय आखिरी बजट में “लड़की का जन्म” हुआ, इसी वजह से विपक्ष में बैठी है।
कांग्रेस का विरोध
बयान के बाद मंगलवार को सदन में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे भेदभावपूर्ण और आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी के आधार पर तुलना करना शर्मनाक है और बजट जैसे गंभीर विषय पर लैंगिक उपमा देना अनुचित है। उन्होंने सत्तापक्ष से स्पष्ट रुख लेने की मांग भी की।
कोली का बचाव
विवाद बढ़ने पर कोली ने मीडिया से कहा कि उनके बयान में कोई गलत नहीं है और यह उनकी ब्रजभाषा की अभिव्यक्ति मात्र है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल “अच्छा बजट” पेश करने की बात बताना था। हालांकि, विपक्ष इसे महिला सम्मान और लैंगिक समानता से जोड़कर राजनीतिक मुद्दा बना रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.