कोटा: राहुल गांधी और 25 सांसदों को धमकी देने वाला आरोपी हिरासत में

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 अन्य कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में खुद को राज सिंह बताने वाला व्यक्ति करणी सेना का प्रवक्ता होने का दावा कर रहा था। उसने हाल ही में लोकसभा में हुई एक घटना को लेकर सांसदों को चेतावनी दी।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि बीजेपी और करणी सेना के कार्यकर्ता संसद के हाल ही समाप्त हुए बजट सत्र में 25 कांग्रेस सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ की गई गाली-गलौज से नाराज हैं।
वीडियो में राज सिंह ने सीधे राहुल गांधी को चेतावनी दी, “अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, तो हम तुम्हें और अन्य सांसदों को उनके घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाएंगे। तुम्हें ध्यान से सुनना चाहिए, राहुल गांधी, अगर यह फिर हुआ, तो हम तुम्हें तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे।" उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर 25 सांसदों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी को एक-एक करके निशाना बनाया जाएगा।
पुलिस ने तुरंत किया कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस ने तुरंत कदम उठाया। कोटा के एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी को बोरखेड़ा पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
बीजेपी और करणी सेना ने दूरी बनाई
वीडियो में पीछे दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिरला की तस्वीर दिख रही थी, लेकिन बीजेपी और करणी सेना दोनों ने इस व्यक्ति से किसी भी तरह के जुड़ाव से इनकार किया। बीजेपी कोटा शहर के अध्यक्ष राकेश जैन ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पार्टी से कोई संबंध नहीं रखता।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.