महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

HIGHLIGHTS
- महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
- श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गई।
- इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
- जानकारी के अनुसार, हादसा मालशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड–पंढरपुर मार्ग पर हुआ।
- बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग म्हास्वड स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।
- 15 लोग सवार थे पिकअप में पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन में कुल 15 लोग सवा…
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा मालशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड–पंढरपुर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग म्हास्वड स्थित सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।
15 लोग सवार थे पिकअप में
पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन में कुल 15 लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन का ब्रेक फेल होने या चालक का नियंत्रण खोने के कारण पिकअप सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी।
इस हादसे में चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल अवस्था में बाहर निकाले गए। पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से वाहन को कुएं से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, आर्थिक सहायता की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
सीएम ने इसे एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंच गए थे और राहत कार्यों का संचालन किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.