महाराष्ट्रटॉप न्यूज़FEATURED
नवी मुंबई में बड़ा हादसा, दिवाली के बाद सो रहे थे लोग, बिल्डिंग में लगी आग, 4 की मौत

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
नवी मुंबई। बीती रात नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित MGM कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि 10वें फ्लोर से 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। इस हादसे में 2 महिलाओं, 1 पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
मुंबई पुलिस के अनुसार, आग लगभग आधी रात 12:30 बजे लगी। घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ का इलाज पूरा हो चुका है और कुछ का अभी भी जारी है।
फायर विभाग की टीम को आग की जानकारी मिलते ही मौके पर बुलाया गया और कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.