सोनमर्ग टनल के पास CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सोनमर्ग टनल के पास सीआरपीएफ का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार छह जवान घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग टनल के नजदीक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय टीम ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया।
इसके बाद घायलों को गंड स्थित सीआरपीएफ कैंप में भेजा गया, जहां उनका आगे का इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक सभी जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
दुर्घटना के कारणों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाहन नियंत्रण से बाहर कैसे हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.