ईरान ने महबूबा मुफ्ती को खामनेई के अंतिम संस्कार में किया आमंत्रित

श्रीनगर। ईरान सरकार ने पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सय्यद अली खामनेई के राजकीय अंतिम संस्कार और शोक समारोहों में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के निदेशक मोहसेन कुम्मी की ओर से भेजे गए पत्र में भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों का उल्लेख किया गया है। पत्र में महबूबा मुफ्ती को भारत की एक विशिष्ट अतिथि के रूप में इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
तेहरान में होंगे प्रमुख शोक कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार, दिवंगत नेता के सम्मान में मुख्य शोक समारोह शुक्रवार, 3 जुलाई को तेहरान स्थित ऐतिहासिक ‘इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स’ में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा तेहरान के समिट कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष स्मरण एवं शोक सभा भी रखी गई है।
जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार से जुड़ी औपचारिक शवयात्रा सोमवार, 6 जुलाई को तेहरान में निकाली जाएगी, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
महबूबा मुफ्ती ने बताया सम्मानजनक आमंत्रण
इस आमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती ने इसे एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि यह निमंत्रण दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने का एक दुर्लभ मौका है।
ईरान के इस कदम को कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है, जिसमें दोनों देशों के बीच पारंपरिक रिश्तों की झलक देखने को मिलती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.