राजधानी दिल्ली में बढ़ी सुबह की ठंड, बुधवार से छाएगा कोहरा

नई दिल्ली: दिल्ली में मौसम का मिज़ाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से शहर में कोहरा दिखना शुरू हो जाएगा, जबकि दिन के समय फिलहाल आसमान साफ़ रहने के आसार हैं।
मंगलवार को पूरे दिन धूप खिली रही और मौसम सामान्य रूप से सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से थोड़ा नीचे रहा।
आर्द्रता का स्तर दिनभर 94 प्रतिशत से घटकर 35 प्रतिशत तक पहुंचा। शहर में सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.