एमपी के सीएम मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में किए दर्शन

वाराणसी में सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लगभग 20 मिनट बिताने के दौरान उन्होंने कॉरिडोर की भव्यता और खूबसूरती का भी आनंद लिया।
दर्शन के बाद गेट नंबर चार से बाहर निकलते ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी और कहा कि नई ऊर्जा के साथ पार्टी अन्य राज्यों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
सीएम मोहन यादव ने काशी के विकास की भी सराहना की और कहा, “काशी पहले से काफी बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहर का विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। काशी आकर बहुत अच्छा लगता है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.