उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं को जल्द मिल सकती है नौकरी

उत्तराखंड के 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को इस महीने 25 फरवरी तक सीधे नौकरी देने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउट-ऑफ-टर्न जॉब का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में लाने का भरोसा दिया है।
पिछले साल आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेज़बान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया।
सरकार की नई खेल नीति के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न नौकरी दी जानी है। हालांकि, राष्ट्रीय खेलों के एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पदक विजेताओं को नौकरी नहीं मिल पाई है। विभाग ने प्रस्ताव पहले ही कार्मिक विभाग को भेजा था, जो अब तक लंबित है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.