मैं जहरीली हूं क्योंकि शिवभक्त हूं… खरगोन में भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खान का बयान

इंदौर/खरगोन। साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ‘विविधा’ द्वारा खरगोन में आयोजित 31वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में उस समय विशेष चर्चा देखने को मिली जब भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने अपने संबोधन में बेबाक बयान दिया।
कार्यक्रम में उन्होंने कट्टरपंथियों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें “जहरीला” कहते हैं, लेकिन वह इसे गर्व के साथ स्वीकार करती हैं। उन्होंने स्वयं को भगवान शिव की भक्त बताते हुए कहा कि “भोलेनाथ के गले में सर्प है, तो यह ‘जहर’ मेरे लिए प्रसाद के समान है।”
इस अवसर पर संस्था की ओर से नाजिया इलाही खान को वर्ष 2026 का “अखिल भारतीय हिंदवी गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। समारोह में साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया।
सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को “अखिल भारतीय कविवर विद्यापति सम्मान” और नर्मदा परिक्रमा कर चुकी कवयित्री शारदा ठाकुर को “अखिल भारतीय मां नर्मदा सम्मान” से नवाजा गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की वार्षिक स्मारिका “निमाड़ स्तवन-2026” का भी लोकार्पण किया गया, जो इस वर्ष “निमाड़ के संत” विषय पर केंद्रित है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अजय रामदास जी महाराज, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
रात्रि में आयोजित कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. विष्णु सक्सेना के गीतों ने जहां भावनात्मक माहौल बनाया, वहीं हास्य कवियों अंतू झकास और मुकेश शांडिल्य की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक ठहाके लगाते रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.