दुर्गापूजा से पहले नीतीश सरकार का तोहफा, आज से मिलेगा सितंबर का वेतन

बिहार। राज्य में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार दुर्गापूजा चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यकर्मियों के लिए खुशी की खबर दी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने सितंबर महीने के वेतन का समय से पहले भुगतान करने का आदेश जारी किया है। यह प्रक्रिया आज गुरुवार से शुरू होगी। इस फैसले से राज्यकर्मियों को बड़ी राहत मिली है, जो अपने वेतन का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार से पहले वेतन मिलने से वे दुर्गापूजा की तैयारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ हाईकोर्ट, विधानसभा, विधान परिषद और राजभवन के कर्मियों पर भी लागू होगी। आदेश की प्रति सभी कोषागार पदाधिकारियों को भेज दी गई है।
राज्यभर में इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल को कर्मचारियों ने त्योहार से पहले राहत देने वाला कदम बताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.